अब उत्तराखंड में एक पेपर लीक की खबर सामने आई है. उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग के दो पेपर कथित तौर पर लीक हो गए. इसके बाद उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी दोनों सब्जेक्ट की परीक्षा रद्द कर दी है. जानकारी के मुताबिक आरोपी शिक्षक आशीष कुमार शिवालिक कॉलेज में प्रोफेसर हैं और पेपर सेटर के रूप में प्रश्नपत्र तैयार करने का काम कर रहे थे.