उत्तर भारत में भारी बारिश और बादल फटने से हालात बेहद खराब हैं. पुंछ, राजौरी और किश्तवाड़ में शनिवार रात बादल फटने से बाढ़ और लैंडस्लाइड आई. 11 लोगों की मौत हुई. पुंछ के सूरकोट में मकान गिरने से 2 साल के बच्चे समेत 5 की मौत. राजौरी में धारहाल नदी के उफान से 200-250 गाड़ियां बह गईं, गाड़ियां खिलौनों की तरह मलबे में तब्दील. फ्लैश फ्लड में 1 महिला लापता बताई जा रही हैं.. सेना, NDRF, पुलिस लोगों का रेस्क्यू कर रही हैं. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और गृह मंत्री अमित शाह ने हालात का जायजा लिया. इस बीच पुंछ में प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से नदी-नालों से दूर रहने के लिए कहा है.