अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. एक तरफ जहां जांच एजेंसियां लगातार छापेमारी कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ इस मुद्दे पर यूपी में सियासी घमासान तेज हो गया है. इस खास रिपोर्ट में देखिए, कैसे सादगी और योग सेंटर की आड़ में चोरी का खेल चल रहा था. पुलिस ने मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला के कमरे से 'राम राज्य कोष' लिखे बक्से बरामद किए हैं, जिनमें कंबलों के बीच लाखों का कैश छिपाया गया था. इतना ही नहीं, ट्रस्ट के बड़े सदस्यों (अनिल मिश्रा और गोपाल राव) पर भी कमीशनखोरी और अपनों को नौकरी देने के गंभीर आरोप लग रहे हैं.