Nayab Singh On Haryana Ration Depot: हरियाणा की नायब सैनी सरकार प्रदेश की राशन वितरण प्रणाली को हाई-टेक और पारदर्शी बनाने जा रही है। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने ऐलान किया है कि जल्द ही राज्य में 4,000 नए राशन डिपो अलॉट किए जाएंगे, जिनमें महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए 33% आरक्षण दिया जाएगा। साथ ही, अनाज भंडारण के लिए आधुनिक साइलो तकनीक का इस्तेमाल शुरू हो रहा है। देखिए कैसे ये बदलाव आम जनता और महिलाओं के जीवन में सुधार लाएंगे।