अगर देश में लॉकडाउन लागू नहीं किया गया होता तो 20 लाख और कोरोना के मामले होते . इस महामारी से 54 हजार और लोगों की जान जा सकती थी. यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी. मंत्रालय का दावा है कि कोरोना के खिलाफ जंग में हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. इस वायरस के बार में ज्यादा मालूम नहीं है इसलिए सावधानियां जरूरी हैं.