जैन समाज की अनोखी परंपरा, यहां भगवान के मां-बाप बनने के लिए लगती है लाखों की बोली

  • 0:50
  • प्रकाशित: मार्च 31, 2026

अपने अक्सर सुना होगा कि कोई दंपत्ति बच्चों को गोद लेकर उनकी माता या पिता बनता है. लेकिन खंडवा में जैन समाज में एक अनोखी परंपरा रहा जहां भगवान के माता पिता बनने के लिए लोग बोली तक लगा देते हैं. शायद ये बात आप को अजीबोगरीब लगे लेकिन पिछले 45 सालों से इस परंपरा का निर्वहन खंडवा का जैन समाज कर रहा है. जैन समाज में यह एक बेहद पवित्र और दुर्लभ अवसर माना जाता है, जिसे पाने के लिए लोग सालों तक तपस्या और त्याग करते हैं.