गुरुग्राम में महिला बाइकर के साथ हुए हिट एंड रन हादसे के बाद पीड़िता इंसाफ की लड़ाई लड़ रही है. परिवार लगातार आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है और पुलिस से जल्द न्याय दिलाने की गुहार लगा रहा है. दूसरी ओर, पुलिस की जांच और कार्रवाई भी लगातार जारी है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन घटना के बाद से वह अब भी फरार बताया जा रहा है. परिजनों ने मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए.