गुरुग्राम में महिला बाइकर सिया को टक्कर मारने के मामले में आरोपी कल्याण बैसला की आज कोर्ट में पेशी होनी है. कल्याण बैसला को मंगलवार को राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है. लेकिन सिया और उनके परिजन इससे पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं. उनका कहना है कि केवल गिरफ्तारी पर्याप्त नहीं है और इस मामले में आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. सिया ने भी कहा कि वह गिरफ्तारी से संतुष्ट नहीं हैं और चाहती हैं कि अदालत इस मामले में सख्त रुख अपनाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.