गुजरात में लगातार हो रही भारी बारिश से कई जगह जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है. नवसारी में भी जगह-जगह घुटनों तक पानी भरा नजर आ रहा है. इस बीच एक युवक की बाइक खराब हो गई. घुटनों तक पानी के बीच जब बाइक आगे नहीं बढ़ी, तो उसने मोटरसाइकिल को अपने कंधे पर उठा लिया. बाइक को कंधे पर उठाए इस युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.