Weather News Today: महाराष्ट्र और गुजरात से लेकर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पहाड़ी राज्यों तक मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए 6 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी किया है, वहीं गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।