Adani Group के चेयरमैन गौतम अदाणी (Gautam Adani) अयोध्या पहुंचे. राम जन्मभूमि मंदिर जाकर प्रभु श्री राम के दर्शन और पूजन करेंगे। अयोध्या के एक गुरुकुल का भ्रमण करेंगे। वहां पर शिक्षा ग्रहण कर रहे बटुकों (विद्यार्थियों) से विशेष मुलाकात करेंगे। इस अवसर पर वे इन बटुकों को सम्मानित भी करेंगे। आज हनुमान जयंती भी है। श्रीराम मंदिर परिसर के हनुमान मंदिर में दोपहर को ध्वजारोहण का कार्यक्रम है। इस समारोह में 150 से ज्यादा बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।