Jhansi Miracle News | Dead Woman Alive | क्या मौत के बाद कोई लौट सकता है? झांसी के भोजला गांव में जो हुआ, वो किसी चमत्कार से कम नहीं है। 90 साल की माया देवी को परिवारवालों और एक कंपाउंडर ने मृत घोषित कर दिया था। घर में मातम पसर गया, अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गईं। लेकिन करीब ढाई घंटे बाद, जब उन पर गंगाजल छिड़का गया, तो सबके होश उड़ गए। माया देवी ने अचानक आंखें खोल दीं और सांसें लेने लगीं। जो लोग कुछ देर पहले रो रहे थे, वे इस मंजर को देखकर सन्न रह गए। परिवार इसे भगवान का चमत्कार और झलकारी बाई की वंशज होने की शक्ति बता रहा है। इस वीडियो में देखिए पूरी कहानी, परिवार के सदस्य संतोष वर्मा से खास बातचीत और जानिए कि क्या यह वाकई कोई चमत्कार है या इसके पीछे कोई मेडिकल वजह है? अपनी राय कमेंट्स में जरूर बताएं।