उफान पर नदियां... प्रयागराज में बड़े हनुमान मंदिर तक पहुंचा पानी

  • 3:43
  • प्रकाशित: अगस्त 24, 2026

यूपी के कई ज‍िलों में बार‍िश के चलते जन जीवन बुरी तरह प्रभाव‍ित है. तीर्थराज प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे तटीय इलाकों और निचले मोहल्लों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. दोनों नदियों में उफान की वजह से संगम स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर तक पानी पहुंच गया. जलस्तर में जिस रफ्तार से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है उससे कयास लगाए जा रहे है कि जल्द ही मां गंगा जल्द ही मंदिर के अंदर प्रवेश कर हनुमान जी का अमृत स्नान करा सकती है.

संबंधित वीडियो