LAC को लेकर ITBP के DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान सामने आया है. उनका कहना है अरुणाचल में कई जगह सेना आमने-सामने है. चीन और भारत के सैनिक आमने-सामने हैं. कई जगह फेस ऑफ हुआ, जो अभी भी चल रहा है. फेस ऑफ के दौरान शौर्य कमांडो ने अच्छा काम किया है. शौर्य प्लाटून ने बेहतरीन काम किया है. ITBP DG ने कहा - "ये एक नई पहल थी, हमारी शुरुआत माउंटेन गोरिल्ला फोर्स के रूप में हुई थी. बाद में 2004 से हमने पूरे चीन बॉर्डर को बॉर्डर गार्डिंग कन्वेंशनल परंपरागत फोर्स के रूप में संभाला है, लेकिन ओरिजिनल मैंडेट को पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं है. अब गोरिल्ला वारफेयर की इतनी जरूरत नहीं है आज की तारीख में, लेकिन हमें हाई एल्टीट्यूड फाइटिंग फोर्स, माउंटेन फाइटिंग फोर्स के रूप में अपने आप को बाकी सभी CAPF और आर्मी से भी अलग एक विशिष्ट पहचान बनानी है.