इस वक्त की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय खबर अमेरिका से आ रही है, जहां FBI ने भारत के दुश्मनों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। FBI ने खालिस्तानी आतंकियों और भारतीय गैंगस्टर्स के एक बड़े और खतरनाक नेक्सस का पर्दाफाश किया है। एक किडनैपिंग केस की जांच करते हुए FBI ने इस गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह नेटवर्क अमेरिका में बैठकर भारत के खिलाफ किडनैपिंग, फिरौती और आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। यह भारत के लिए एक बड़ी कूटनीतिक और सुरक्षा के लिहाज से जीत मानी जा रही है।