नवाबों का शहर लखनऊ इस वक्त पानी पानी दिख रहा है. पिछले 6 दिनों से गोमती नदी का जो रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. उसने पूरी राजधानी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. नेपाल और पहाड़ी इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश का पानी अब लखनऊ के रिहायशी इलाकों में तबाही मचा रहा है. गोमती नदी के उबलते जलस्तर ने शहर के कई इलाकों को टापू में तब्दील कर दिया है. सबसे भयावह स्थिति फैजुल्लागंज, दाऊद नगर और बक्शी का तालाब के इलाके की है, जहां 40,000 से ज्यादा घरों में 5 फीट तक पानी भर गया है. लखनऊ की बाढ़ पर NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट