कोरोना संकट के इस दौर में हमारे बुजुर्गों पर सबसे ज्यादा खतरा मंडरा रहा है. ऐसे समय में हम कैसे उन्हें बचाएंगे ? इस विषय पर एक खास टेलीथॉन का आयोजन किया गया है. इस मुहिम को एनडीटीवी और हेल्पऐज इंडिया ने साथ मिलकर शुरू किया गया है. कार्यक्रम में अभिनेता कार्तिक आर्यन ने कहा कि आमतौर पर देखा जा रहा है कि कोरोनावायरस महामारी की चपेट में बुजुर्ग बहुत आसानी से आ जा रहे हैं. इसलिए बुजुर्गों का ख्याल रखना बहुत जरूरी हो जाता है.