कोलकाता के चिंगरीघाटा फ्लाईओवर पर दुर्गा पूजा से पहले की गई रंगाई और सजावटी पेंटिंग ने सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. बुधवार दोपहर बारिश के दौरान फ्लाईओवर पर कई बाइक सवार फिसलकर गिर गए. बताया जा रहा है कि कम से कम तीन मोटरसाइकिलें सड़क पर बढ़ी फिसलन की वजह से अनियंत्रित हो गईं.