एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को नई दिल्ली पहुंच गई है. मुर्मू शुक्रवार को अपना नामांकन भरेंगी. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और उप-राष्ट्रपति वैंकया नायडू से भी मुलाकात की. पीएम मोदी ने द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद कहा कि एनडीए द्वारा द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाए जाने के फैसले को समाज के सभी वर्गों द्वारा सराहा गया है.