यमुना एक्सप्रेसवे (ग्रेटर नोएडा) पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. जेवर थाना क्षेत्र में नोएडा से आगरा जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर की रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गया और सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में कार सवार सभी 4 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया. पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.
मुंबई के बांद्रा इलाके में सड़क पार कर रहे 8 वर्षीय बच्चे (अंश रवींद्र गुप्ता) को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया. बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.