राम मंदिर के दान राशि पर तकरार, अखिलेश-CM योगी आमने सामने, SIT कर रही है जांच

अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर में दान (चढ़ावे) में गड़बड़ी और चोरी के गंभीर आरोपों के बाद हड़कंप मच गया है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने 3 सदस्यीय SIT का गठन कर दिया है. SIT की टीम ने अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े लोगों और दान गिनने वाले कर्मचारियों से पूछताछ भी शुरू कर दी है. इस विवाद ने अब एक बड़ा सियासी रूप ले लिया है जहां समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है.

SIT का एक्शन प्लान
यूपी सरकार की SIT ने राम मंदिर परिसर में जांच शुरू कर दी है. ट्रस्ट के पदाधिकारियों, बैंक कर्मियों और दान गिनने वाली प्राइवेट एजेंसी से पूछताछ की जा रही है. SIT अपनी पहली रिपोर्ट 7 दिन के भीतर सौंपेगी.
 

संबंधित वीडियो