महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में धारावी एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन हुआ है. इसके अलावा दुनिया की सबसे बड़ी स्लम कॉलोनी कहे जाने वाले धारावी के भविष्य को बताने वाला एक एंथेम भी लॉन्च हुआ है. धारावी का कल शीर्षक से लॉन्च इस एंथेम को स्वर दिया है मशहूर सिंगर शंकर महादेवन ने. एक डिजिटल फिल्म के जरिए धारावी की यात्रा और उसके कायाकल्प के बारे में बताया गया है.