बीजेपी और शिवसेना की बढ़ती नजदीकी को लेकर महाराष्ट्र में सियासत गरमाई हुई है. इस बीच, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह कहते हुए सबको चौंका दिया कि शिवसेना उनकी दुश्मन नहीं है. जब उनसे पूछा कि क्या दोनों दलों के फिर से साथ आने की संभावना है तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि स्थिति को देखते हुए उचित निर्णय लिया जाएगा.