चक्रवाती तूफान ताउते (Cyclone Tauktae) का मुंबई पर असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है. तेज हवाएं चल रही हैं. बांद्रा-वरली सी लिंक को बंद कर दिया गया है. गाड़ियां नहीं चल रही हैं. पेड़ टूट गए हैं. तेज हवाएं परेशानी खड़ी कर रही हैं. समुद्र में लहरें ऊंची हैं. टूटकर गिरे पेड़ों को सड़कों से हटाने का काम किया जा रहा है. उम्मीद की जा रही थी कि तीन बजे के बाद मुंबई में हालात समान्य हो जाएंगे, लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है. चक्रवाती तूफान ताउते केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में अपना असर दिखाकर गुजरात की ओर बढ़ रहा है.