Delhi Rain: दिल्ली-NCR में बारिश बनी आफत, 24 घंटे में 13 मौतें | Weather Update | 5 Ki Baat

  • 21:42
  • प्रकाशित: अगस्त 01, 2024

 

Delhi Rain Weather Update: दिल्ली और एनसीआर में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई है और 2 घायल हैं। सिर्फ़ दिल्ली में 6 लोगों की जान गई। दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर मकान गिरने से 1 की मौत हो गई और 2 घायल हैं। खोड़ा इलाके में गटर में गिरने से मां बेटी की मौत हो गई | मीठापुर में करंट लगने से 28 साल के प्रभात की जान चली गई बिंदापुर में करंट लगने से ट्यूशन जा रहे 12 साल के बच्चे की मौत हो गई | संगम विहार में करंट लगने से एक 22 साल के लड़के की मौत हो गई। दिल्ली के पास गुरुग्राम में करंट लगने से 3 लोगों की मौत हो गई। गौतमबुद्धनगर में दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। फरीदाबाद बल्लभगढ़ में पानी में डूबने से एक शख्स की मौत हो गई। गाजियाबाद में एक दुकान का साइन बोर्ड गिरने से एक की मौत की खबर है।

संबंधित वीडियो