दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि टीकाकरण का अभियान जोर शोर से चल रहा है. युवाओं में वैक्सीनेशन को लेकर जबरदस्त उत्साह है. दिल्ली में रोजाना एक लाख वैक्सीन डोज लग रही हैं. हमारे यहां वैक्सीन की बहुत कमी है. अगर हमको पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन मिल जाए तो हम 3 महीने में पूरी दिल्ली को वैक्सीन लगा सकते हैं.