पिछले दिनों दिल्ली में कोरोना से स्थिति बहुत बिगड़ गई थी और ऑक्सीजन की बड़ी किल्लत देखने को मिली. पहली बार ऑक्सीजन को लेकर हाहाकार मचा. शायद बहुत से लोगों की जान इसलिए चली गई क्योंकि समय पर ऑक्सीजन नहीं मिली. अब तीसरी लहर में ऐसा न हो इसके लिए दिल्ली सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है. दिल्ली की तैयारियों के बारे में बता रहे हैं हमारे सहयोगी शरद शर्मा...