Delhi Election 2020: अमित शाह रोज आते हैं और दिल्ली वालों का अपमान करके चले जाते हैं: अरविंद केजरीवाल

  • 1:08
  • प्रकाशित: जनवरी 27, 2020
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी नेता अमित शाह के नाम वीडियो जारी किया है. यह पांच मिनट पांच सेकंड का वीडियो संदेश है जिसमें केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आरोपों का सिलसिलेवार जवाब दिया है. केजरीवाल ने वीडियो संदेश में कहा है कि ''अमित शाह रोज आते हैं और दिल्ली वालों की मेहनत का मजाक उड़ा कर चले जाते हैं. कभी कहते हैं कि सीसीटीवी नहीं लगे. दिल्ली वालों ने दिल्ली में दो लाख कैमरे लगवाए हैं और आपने कितने लगवाए हैं? इस साल हमारे सरकारी स्कूलों के नतीजे 96 परसेंट आएं हैं. अच्छा होता कि वह अपनी सरकार के काम गिनवाते.''

संबंधित वीडियो