दिल्ली : सत्य निकेतन हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, 6 लोगों की मौत

  • 1:24
  • प्रकाशित: सितम्बर 07, 2026

द‍िल्‍ली के सत्‍य न‍िकेतन में हुए ब‍िल्‍ड‍िंग हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है. पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. ब‍िल्‍ड‍िंग का मलबा हटाने का काम लगातार जारी है. अभी भी कुछ लोगों की दबे होने की आशंका है. NDRF की टीम ट्रेंड स्निफर डॉग्स की मदद से मलबे में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है. डॉग स्क्वॉड का इस्तेमाल उन जगहों को खोजने और उनकी पहचान करने के लिए किया जा रहा है, जहां बचे हुए लोग या पीड़ित फंसे हो सकते हैं. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने सत्य निकेतन में हुए हादसे का जायजा लेने के बाद मैजिस्ट्रियल जांच और बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है. पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या और लापरवाही की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने FIR में BNS की धारा 125, 290, 125 ए लगाई हैं.

संबंधित वीडियो