तेलंगाना से हैरान करने वाला वीडियो, अच्छी बारिश के लिए लोगों ने की मगरमच्छ की पूजा

  • 0:46
  • प्रकाशित: अगस्त 10, 2026

तेलंगाना के जोगुलम्बा गडवाल जिले के बीचुपल्ली में एक अनोखी रस्म हुई, यहां स्थानीय लोगों ने कृष्णा नदी के किनारे बहकर आए एक मगरमच्छ की पूजा की और अच्छी बारिश के लिए प्रार्थना की. मगरमच्छ नदी के किनारे दिखा, तो स्थानीय मछुआरों ने रस्सियों की मदद से उसे सुरक्षित पानी से बाहर निकाला. मगरमच्छ को बारिश के देवता, भगवान वरुण की सवारी मानकर, समुदाय ने एक विशेष पूजा करने का फैसला किया. पूजा-पाठ पुजारी अनिल शर्मा ने करवाया और भक्तों ने इलाके में समय पर और अच्छी बारिश के लिए प्रार्थना की. पूजा के बाद, अधिकारियों ने मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से वापस कृष्णा नदी में छोड़ दिया.