कांग्रेस ने मोदी सरकार पर प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप लगाया है. कांग्रेस के मुताबिक, सरकार महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ 5 अगस्त को होने वाले प्रधानमंत्री निवास और राजभवनों के सामने उसके प्रदर्शन को रोकना चाहती है और यही कारण है कि कांग्रेस मुख्यालय की घेराबंदी की जा रही है.