बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है. 28 अक्टूबर से लेकर 7 नवंबर तक तीन चरणों में वोटिंग होगी. 10 नवंबर को चुनाव के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे. इसके बाद चुनावी सरगर्मियां तेज हो गईं. तारीखों के ऐलान के बाद सीएम नीतीश कुमार ने पत्रकारों से अपने आगे के रोड मैप को साझा किया.