पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की एक टिप्पणी को लेकर सियासी बवाल होने लगा है, जिसमें कहा जा रहा है कि उन्होंने यूपी और बिहार के लोगों को पंजाब में नहीं आने देने की बात कही है. चन्नी ने जिस वक्त पंजाबी में यह टिप्पणी की उस वक्त कांग्रेस महासचिव और यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी भी चन्नी के साथ मंच पर नजर आईं.