"31 दिनों से हम शांतिपूर्ण ढंग से धरने पर बैठे हैं..." : CJP ने सरकार को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

  • 3:01
  • प्रकाशित: जुलाई 22, 2026

CJP के नेत ने कहा कि यह आज़ाद भारत के इतिहास के सबसे बड़े छात्र आंदोलनों में से एक है, लेकिन सरकार लगातार छात्रों और युवाओं की आवाज को कमतर आंकने की कोशिश कर रही है. उनका कहना है कि 20 जुलाई को लाखों छात्र सड़कों पर उतरे थे और 36 घंटे बीत जाने के बाद भी बड़ी संख्या में छात्र दिल्ली में अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं 20 जुलाई का प्रदर्शन केवल एक "ट्रेलर" था. यदि सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो आने वाले दिनों में लाखों और युवा दिल्ली पहुंच सकते हैं. हालांकि उन्होंने साफ किया कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है और पिछले 31 दिनों से जंतर-मंतर पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने कोई ऐसी गतिविधि नहीं की है जिससे शांति भंग हुई हो.

संबंधित वीडियो