नीट (NEET) परीक्षा विवाद और पेपर लीक का मुद्दा अब राजधानी दिल्ली से निकलकर देश के अलग-अलग राज्यों में उग्र रूप लेता जा रहा है। एक तरफ बिहार की राजधानी पटना में हजारों छात्रों के उग्र प्रदर्शन को काबू करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन और लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा, वहीं दूसरी तरफ भोपाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया है।