दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्र एक बार फिर जुटने लगे हैं. सोमवार को हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद अभिजीत दीपके समेत अन्य प्रदर्शनकारी छात्र यहां से चले गए थे. लेकिन अभिजीत दीपके का कहना है कि उनका विरोध प्रदर्शन अभी खत्म नहीं हुआ है. ऐसे में फिर छात्रों का जंतर-मंतर पर आना शुरू हो गया है.