बिरजू महाराज और केलुचरण महापात्र को भारत रत्न क्यों नहीं? पीएम मोदी को सोनल मानसिंह का पत्र

  • 2:36
  • प्रकाशित: जुलाई 21, 2026

 इंटरव्यू में मशहूर नृत्यांगना सोनल मानसिंह ने कला जगत से जुड़ा एक बेहद अहम और तीखा सवाल उठाया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे अपने पत्र का जिक्र करते हुए पूछा है कि जब बिस्मिल्लाह खान, भीमसेन जोशी और लता मंगेशकर जैसे देश के कई महान संगीतकारों को 'भारत रत्न' से सम्मानित किया जा चुका है, तो फिर पिछले 80 सालों में किसी भी नर्तक या नृत्यांगना को यह सर्वोच्च सम्मान क्यों नहीं मिला. सोनल ने यह स्पष्ट किया है कि वह यह मांग अपने लिए नहीं कर रही हैं. उन्होंने अपनी चिट्ठी में बालासरस्वती, रुक्मिणी देवी अरुंडेल, गुरु केलुचरण महापात्र और पंडित बिरजू महाराज जैसे 4 महान नृत्यकारों के नाम सुझाए हैं.