EXCLUSIVE: CJP प्रदर्शन को लेकर NDTV से क्या बोले दिल्ली के DCP सचिन शर्मा

  • 2:34
  • प्रकाशित: जुलाई 21, 2026

दिल्ली में कल हुई हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा अपडेट दिया है. DCP नई दिल्ली सचिन शर्मा ने बताया कि पूरे मामले की अब साजिश के एंगल से भी जांच की जा रही है. पुलिस के मुताबिक, हिंसा में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. कल की हिंसा में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और कई गाड़ियों व सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा है, बैरिकेड्स भी तोड़े गए हैं. अब तक 5 से 6 FIR दर्ज की गई हैं. अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, जांच शुरुआती चरण में है. पुलिस पथराव और हिंसा के वीडियो डेटा को भी कंपाइल कर रही है. फिलहाल विजय चौक समेत नई दिल्ली के सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

संबंधित वीडियो