कांग्रेस पार्टी ने बड़ा रुख अपनाते हुए संकेत दिया है कि उसके नेता और सांसद प्रधानमंत्री आवास के नजदीक पूरी रात धरने पर बैठे रह सकते हैं. इससे साफ माना जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के साथ हुई बातचीत किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी. जितेंद्र सिंह यहां एक संदेशवाहक की भूमिका में नजर आए. माना जा रहा है कि उन्हें सीधे पीएमओ की ओर से बातचीत के लिए भेजा गया था. उनके साथ गृह सचिव भी मौजूद थे. अब यह संदेश आगे निश्चित रूप से गृह मंत्री और सरकार के शीर्ष स्तर तक पहुंचाया जाएगा.