सिटी सेंटर: जेट एयरवेज पर संकट और स्मृति ईरानी का डिग्री विवाद

  • 14:47
  • प्रकाशित: अप्रैल 12, 2019
कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर अपने चुनावी हलफनामे में झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि उन्हें नैतिकता के आधार पर मंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए और चुनाव आयोग को उनका नामांकन खारिज करना चाहिए. दूसरी तरफ, स्मृति ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि भले ही उन्हें कितना भी अपमानित और प्रताड़ित किया जाता रहे वह अमेठी के लिये और कांग्रेस के खिलाफ मेहनत से काम करती रहेंगी. कांग्रेस ने स्मृति ईरानी के चुनावी हलफनामे को लेकर चुनाव आयोग में प्रतिवेदन किया और उनका नामांकन खारिज करने की मांग की.

संबंधित वीडियो