पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी.चिदंबरम की मुश्किलें ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहीं है. INX मीडिया केस में वह आज सीबीआई हेडक्वार्टर पहुंचे. जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. ये पहली बार है जब चिदंबरम से सीबीआई इस मामले में पूछताछ कर रही है. इससे पहले मंगलवार को एयरसेल-मैक्सिस मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने पी चिदंबरम से साढ़े छह घंटे की लंबी पूछताछ की थी. हालांकि इस मामले में कोर्ट से उन्हें राहत ज़रूर मिली. कोर्ट ने चिदंबरम की गिरफ़्तारी पर 10 जुलाई तक की रोक लगा दी है.