अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि को शाही मस्जिद ईदगाह से मुक्त कराने के लिए 9 अगस्त को मथुरा में कारसेवा करने का ऐलान किया है। अयोध्या की तर्ज पर होने वाले इस आयोजन में देश भर के संतों और श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में मथुरा पहुंचने की अपील की गई है। संतों ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में जनसंपर्क और धार्मिक बैठकें शुरू कर दी गई हैं. संतों ने स्थानीय प्रशासन से भी इस बड़े आयोजन के लिए सुरक्षा और आवश्यक सहयोग की अपील की है.