Exclusive: दिल्ली के टॉप होटलों में ब्रिक्स नेताओं के लिए खास मेन्यू में क्या-क्या है?

  • 1:07
  • प्रकाशित: सितम्बर 10, 2026

BRICS शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली के होटल पूरी तरह तैयार हैं और विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए भारतीय परंपरा की झलक भी देखने को मिल रही है. होटल ललित में विशेष रूप से सक्षम (Specially Abled) कर्मचारी सांकेतिक भाषा (Sign Language) के माध्यम से मेहमानों का स्वागत कर रहे हैं. होटल परिसर को BRICS लोगो और पीले-सफेद फूलों की आकर्षक सजावट से सजाया गया है, जो भारतीय आतिथ्य और संस्कृति की भव्यता को दर्शाता है. करीब 250 से अधिक विदेशी मेहमान और दो देशों के राष्ट्राध्यक्ष यहां ठहरने वाले हैं. इसे देखते हुए होटल में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है. बिना विशेष पास के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.