सलमान खान की एक बिना फिल्टर, बिना मेकअप वाली तस्वीर वायरल हुई, जिसमें उनकी 60 साल की उम्र साफ झलक रही है. चेहरे पर ढेरों झुर्रियां, थकी आंखें और झुका हुआ शरीर. इस तस्वीर को लेकर लाखों लोगों के कमेंट्स और, तो सलमान ने एक्स पर तंज कसा, "आप लोगों की तबीयत ठीक है? ये सिर्फ एक तस्वीर नहीं, बल्कि उस सोच पर सवाल है, जो 50-60 साल के लोगों से भी 25 साल जैसा दिखने की उम्मीद करती है. हमने उम्र को कमजोरी बना दिया है. हॉलीवुड में केट विंसलेट, जेमी ली कर्टिस जैसी एक्ट्रेस झुर्रियों को तजुर्बे का रिपोर्ट कार्ड मानती हैं. भारत में भी बदलाव आ रहा है.