दिल्ली नगर निगम चुनाव में बीजेपी अपना पूरा दम खम झोंक रही है. सांसद, विधायक से लेकर कार्यकर्ता तक दिल्ली के ही नहीं बल्कि आस पास के प्रदेश में भी उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे. दिल्ली-एनसीआर के अलावा यूपी, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, हिमाचल के कार्यकर्ताओं के दिल्ली पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया. इस पर दिल्ली नगर निगम चुनाव समिति के बीजेपी के संयोजक आशीष सूद से बात की संवाददाता परिमल कुमार ने.