रणनीति: क्या मोदी की बीजेपी को टक्कर दे पाएगी राहुल की कांग्रेस?

  • 17:34
  • प्रकाशित: मार्च 12, 2019
चुनाव की तारीख के एलान के बाद सभी पार्टियों की रणनीति तेज हो गई है. कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आज प्रधानमंत्र मोदी के गढ़ गुजरात में हुई जिसमें पार्टी ने अपनी और गठबंधन की रणनीति पर चर्चा की .कांग्रेस की कोशिश है कि नैरेटिव हवाई हमले और राष्ट्रवाद से हटकर मोदी सरकार की नाकामी पर आ जाए , इसलिए पाटच् ने मुख्य मुद्दे के तौर पर बेरोजगारी, किसान और राफेल ही उठाया. राहुल गांधी ने CWC की बैठक के लिए गुजरात के चुने जाने की वजह बताई. क्योंकि 58 साल के बाद यहां काग्रेस की बैठक की गई है.

संबंधित वीडियो