Samrat Choudhary Bihar CM: नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफे के साथ ही बीजेपी नेता सम्राट चौधरी के नया सीएम बनने का रास्ता साफ हो गया. बिहार की नई सरकार गठन की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. उनके नाम का प्रस्ताव वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा ने विधायक दल की बैठक में रखा, जिसे सर्वसम्मति से मंज़ूरी दी गई. इस फैसले के साथ ही बिहार में अगली सरकार और मुख्यमंत्री को लेकर राजनीतिक तस्वीर और साफ हो गई है.