NDTV Baba Ka Dhaba: दरभंगा बिहार का पांचवां सबसे बड़ा शहर है, जिसे बंगाल का द्वार, मिथिलांचल का दिल और बिहार की सांस्कृतिक राजधानी कहा जाता है। यहां की मशहूर मछली, मखाना और पान की खेती के अलावा मिथिला पेंटिंग दुनिया भर में प्रसिद्ध है। दरभंगा राज की स्थापना 16वीं शताब्दी में हुई थी और यह संगीत व कला का प्रमुख केंद्र रहा है। शिक्षा के मामले में यहां 73% महिलाएं और 85% पुरुष शिक्षित हैं। हाल ही में खोले गए दरभंगा हवाई अड्डे ने शहर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। राजनीति में दरभंगा जिले में 3 लोकसभा क्षेत्र (दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर) आते हैं, और दरभंगा लोकसभा की 6 विधानसभा सीटों पर BJP के 3, JD(U) के 2 और RJD का 1 कब्जा है