बिहार के समस्तीपुर में अपराधी कैलाश मंडल अपने अवैध हथियार गंगा में बहा दिया. अपराध की दुनिया को टाटा बाए बाए कर दिया. उसने दोबारा अपराध नहीं करने की कसम खा ली. कैलाश मंडल ने पूरी तरह सादगीपूर्ण जीवन जीने का संकल्प लिया, और इसके लिए उसने बेहद अनोखा रास्ता चुना. वह सुल्तानगंज स्थित पवित्र गंगा घाट पर पहुंचा, जहां उसने बाकायदा पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की. इसके बाद उसने अपने पास मौजूद अवैध हथियारों को गंगा मैया की गोद में विसर्जित कर दिया. हथियार पानी में बहाने के बाद उसने हाथ जोड़कर प्रार्थना की और कसम खाई कि वह अब कभी भी किसी आपराधिक घटना को अंजाम नहीं देगा.