TMC में बड़ा बवाल! 20 सांसदों की चिट्ठी आई सामने, ममता बनर्जी को झटका?

पश्चिम बंगाल की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) में एक बहुत बड़ी टूट हो चुकी है. टीएमसी के 20 बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को एक चिट्ठी लिखी है, जिसकी एक्सक्लूसिव कॉपी सिर्फ एनडीटीवी (NDTV) के पास है. इन सभी 20 सांसदों ने चिट्ठी पर अपने हस्ताक्षर करके संसद में टीएमसी से अलग बैठने की मांग की है. चिट्ठी में सांसदों ने कहा है कि वे विकास कार्यों में सरकार की मदद करना चाहते हैं और खुद को असली तृणमूल कांग्रेस बताते हुए आगे बढ़ाना चाहते हैं. इस लिस्ट में यूसुफ पठान, देव अधिकारी, रचना बनर्जी, शताब्दी रॉय और काकुली घोष दस्तीदार जैसे कई बड़े और दिग्गज नाम शामिल हैं. दिलचस्प बात यह है कि 18 मई को बागी सांसदों द्वारा यह पत्र लिखे जाने के ठीक दो दिन बाद यानी 20 मई को ममता बनर्जी ने स्पीकर को पत्र लिखकर कल्याण बनर्जी को नया चीफ व्हिप नियुक्त कर दिया. इससे साफ है कि पार्टी को इस बड़ी फूट का अंदाजा पहले ही हो चुका था.

वीडियो में देखिए हमारी सहयोगी मनोज्ञा लोईवाल की यह बेहद खास और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और जानिए इस बगावत के पीछे की पूरी इनसाइड स्टोरी.

संबंधित वीडियो